फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   record one lakh 33 thousand patients in a week recovered from corona 19 thousand people discharged every day

#LadengeCoronaSe : दिल्ली में एक सप्ताह में रिकॉर्ड 1 लाख 33 हजार मरीज हुए स्वस्थ, हर रोज 19 हजार लोग दे रहे मात

Fri, 23 Apr 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 10:32 PM IST
सार

राजधानी में कोरोना से खराब हो रहे हालातों के बीच एक राहत देने वाली खबर है। दिल्ली में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही 1 लाख 33 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
record one lakh 33 thousand patients in a week recovered from corona 19 thousand people discharged every day
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज

विस्तार

राजधानी में कोरोना से खराब हो रहे हालातों के बीच एक राहत देने वाली खबर है। दिल्ली में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ही 1 लाख 33 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर इसी प्रकार लोग स्वस्थ होते रहे तो जल्द ही कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामले बिल्कुल स्तर पर बढ़ रहे हैं साथ ही मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। खराब होते हालातों के बीच संक्रमण से जूझ रहे मरीज भी तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले साल मार्च में कोरोना की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है जब 7 दिन में ही सवा लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल तक स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या 7,18, 176 थी, जो 22 अप्रैल को बढ़कर 8,51,537 हो गई है। इस लिहाज से देखें तो 7 दिन के भीतर ही 1,33,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह की स्थिति देखें तो 15 अप्रैल के बाद से ही हर एक दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 21 अप्रैल को एक ही दिन में 24,600 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। यही कारण है कि संक्रमितों की संख्या के तेजी से बढ़ने के बावजूद भी दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर अभी भी  करीब 90 फ़ीसदी बनी हुई है। हालांकि, जिस हिसाब से संक्रमित ओं की संख्या बढ़ रही है उसके मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज अभी कम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अंजलि सक्सेना का कहना है कि इस संकट के समय में मरीजों का तेजी से स्वस्थ होना एक बड़ी राहत की बात है। इससे पता चलता है कि वायरस भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन मरीज भी जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डॉक्टर विजय दत्ता बताते हैं कि कुछ दिनों से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन अभी जरूरी है कि संक्रमितों की संख्या कम हो। इसके लिए लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलना बंद करना होगा। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना करना होगा।


डॉक्टर के मुताबिक, अगर आने वाले समय में दैनिक मामलों की संख्या कम हुई और स्वस्थ होने वाले मरीज इसी प्रकार बढ़ते रहे तो जल्द ही दिल्ली में कोरोना का ग्राफ नीचे आएगा।

पिछले सप्ताह में स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़े
तारीख-स्वस्थ हुए
22 अप्रैल-  19,609
21   -24,600
20  -19,430
19   -21,500
18   -20,159
17 - 15,414
16-12,649

नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 22 अप्रैल तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed