फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record demand for electricity in scorching heat at delhi

दिक्कत: भीषण गर्मी से फूला दिल्ली का दम, एक दिन में रिकॉर्ड 6185 मेगावॉट रही बिजली की मांग

Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Record demand for electricity in scorching heat at delhi
फाइल फोटो
भीषण गर्मी से दिल्ली का दम फूलना शुरू हो गया है और गर्मी तथा उमस के कारण पसीना पसीना हुई दिल्ली में बुधवार को बिजली की मांग रिकार्ड आंकड़े पर पहुंच गई।
विज्ञापन


उमस भरे मौसम और कोविड लॉकडाउन में ढील के बीच दिल्ली में बिजली की भारी मांग बुधवार को 6,185 मेगावाट तक चली गयी जो इस गर्मी में अब तक की सबसे अधिक विद्युत मांग है। विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़े के अनुसार बुधवार को अपराह्न करीब पौने तीन बजे राष्ट्रीय राजधानी में विद्युत की मांग 6,185 मेगावट थी जो इस गर्मी में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शहर में अनलॉक प्रक्रिया के पहले दिन विद्युत की सबसे अधिक मांग 5559 मेगावाट थी । यह पहली बार था कि शहर में इस सीजन में बिजली की मांग 5000 मेगावाट के पार गयी थी। मंगलवार को यह 5906 मेगावाट तक गयी थी। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद सोमवार से बाजार, दुकानें खुल गई हैं और मेट्रो सेवा भी बहाल हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed