{"_id":"60b3e0ff109673542e3ee8f0","slug":"ration-seller-asked-sushil-kumar-to-give-supply-money-to-wrestlers-beaten-and-threatened-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: राशन विक्रेता ने सुशील कुमार से मांगे थे पैसे तो पहलवानों से करा दी पिटाई, जान से मारने की दी थी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड: राशन विक्रेता ने सुशील कुमार से मांगे थे पैसे तो पहलवानों से करा दी पिटाई, जान से मारने की दी थी धमकी
Mon, 31 May 2021 12:35 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 12:35 AM IST
सार
सितंबर में छत्रसाल स्टेडियम में राशन आपूर्ति करने वाले राशन विक्रेता ने जब बकाया चार लाख रुपये देने की मांग की तब सुशील ने उसे स्टेडियम बुलाकर पहलवानों से पिटाई करा दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : twitter.com/WrestlerSushil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार पिछले कई सालों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। कोई कार्रवाई नहीं होने से आमलोग इसके करतूत से वाकिफ नहीं थे। अब पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड में शिकंजा कसा जा रहा है तो एक से एक नये राज खुलकर सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि सुशील की गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी व लारेंस विश्नोई से नजदीकियां थीं। सुशील इन गैंगस्टरों के साथ मिलकर विवादित प्रॉपर्टी के सौदे करने के अलावा रंगदारी के मामलों में बदमाशों व पीड़ितों के बीच मध्यस्थता करने लगा था।
विज्ञापन
वहीं इस बीच सुशील कुमार के एक और कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। सितंबर में छत्रसाल स्टेडियम में राशन आपूर्ति करने वाले राशन विक्रेता ने जब बकाया चार लाख रुपये देने की मांग की तब सुशील ने उसे स्टेडियम बुलाकर पहलवानों से पिटाई करा दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित सतीश गोयल ने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब ओलंपियन सुशील कुमार को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। कभी सुशील कुमार को अपना गुरु मानने वाला सागर खुलेआम उससे दुर्व्यवहार करने लगा था। मॉडल टाउन के एम-2 ब्लॉक स्थित उसी फ्लैट को लेकर दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी, जिसके लिए सारा बवाल हुआ था।
वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान सुशील ने पांच दिन बठिंडा में एक हनुमान अखाड़े में बिताए थे। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि झगड़े की पटकथा को मार्च माह में ही लिख लिया गया था। इस पूरी वारदात में अजय बक्करवाला और सोनू महाल का नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के बेहद करीबी अजय ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी ताकत का इस्तेमाल किया है।