फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rapper Honey Singh gets security after death threats

Delhi News: रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी के बाद मिली सुरक्षा

Mon, 26 Jun 2023 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Rapper Honey Singh gets security after death threats
पंजाब और पंचकूला के ध्यानार्थ
विज्ञापन

आधुनिक हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी 24 घंटे साथ रहेंगे
गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

स्पेशल सेल की टीम ने विदेशी सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साधा

पुरुषोत्तम वर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा मुहैया करा दी है। आधुनिक हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी 24 घंटे साथ रहेंगे। अगर वह दिल्ली से बाहर जाएंगे तब भी पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने हनी सिंह को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी धमकी की समीक्षा की जा रही है। गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिलने के बाद सिंगर ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

हनी सिंह से गत बुधवार को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से की थी। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह के मैनेजर रोहित छावड़ा ने धमकी भरे दो फोन उठाए थे। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। मैनेजर ने जब फोन नहीं उठाए तो गैंगस्टर ने धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों को लग रहा है कि पीछे से जो व्यक्ति बोल रहा है वह गोल्डी बरार ही है। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने गोल्डी बरार की आवाज के सैंपल को मिलान के लिए भेजा है। दिल्ली पुलिस ने धमकी को लेकर सीबीआई व इंटरपोल की मदद से विदेश एजेंसियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


धमकी के बाद डरा हुआ है परिवार

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हनी सिंह व उनका परिवार डरा हुआ है। सिंगर ने कहा कि मेरे साथ जिंदगी में यह पहली बार हुआ है। मैं डरा हुआ हूं। मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। मुझे सिर्फ मौत से डर लगता है। मुक्तसर साहिब का रहने वाला गोल्डी बरार उर्फ सतविंदरजीत सिंह का जन्म 1994 में हुआ था। उसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है, जो फिलहाल कनाडा से ही पूरे गिरोह को चला रहा है। बरार के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन उगाही जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। इससे पहले उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed