{"_id":"5cfc18afbdec2207315b7b1d","slug":"rape-with-teenager-girl-ashram-news-noi442389469","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर पड़ोस की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निजी कंपनी में नौकरी करता है।
पीड़ित किशोरी परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। छह जून को वह घर पर अकेली थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था, तभी पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया। आरोपी ने दरवाजा बंद कर पिस्तौल दिखाकर किशोरी को कब्जे में कर लिया और दुष्कर्म किया। हालांकि घटना के दौरान किशोरी के चिल्लाने पर मकान मालिक का बेटा उसके घर आ गया। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी युवक छिप गया, लेकिन मकान मालिक के बेटे ने उसे देखकर थप्पड़ मार दिए। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद मां के घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात बताई। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ब्यूरो