फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rape with minor in Balundshahr Girl admitted to hospital in Delhi Swati Maliwal writes letter to CM Yogi demanding action

बुलंदशहर में मासूम से दुष्कर्म: बच्ची दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, स्वाति मालीवाल ने सीएम योगी को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की

Tue, 26 Oct 2021 08:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

महिला आयोग पीड़िता और उसके परिवार की हर संभव तरीके से सहायता करने की कोशिश कर रहा है और उनकी तत्काल चिकित्सा और कानूनी जरूरतों को भी देख रहा है।

विज्ञापन
rape with minor in Balundshahr Girl admitted to hospital in Delhi Swati Maliwal writes letter to CM Yogi demanding action
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुलंदशहर में 15 अक्तूबर को 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार होने के मामले में कड़ा रूख अख्तियार किया है। उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। बच्ची दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है और उससे मंगलवार को स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। उसके मस्तिष्क में चोट के कारण उसे एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या भी हो गई है। इस कारण उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख मामले की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि अपराध की क्रूरता के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस एफआईआर में बलात्कार की धाराओं को जोड़ने में विफल रही। आयोग पीड़िता और उसके परिवार की हर संभव तरीके से सहायता करने की कोशिश कर रहा है और उनकी तत्काल चिकित्सा और कानूनी जरूरतों को भी देख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि एफआईआर में बलात्कार की संबंधित धाराओं को जोड़ा जाए एवं मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और बच्ची एवं उसके परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पीड़ित बच्ची के गरीब परिवार से होने पर उसको तत्काल पर्याप्त मुआवजा प्रदान देने की मांग की और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। स्वाति मालीवाल ने बताया कि पीड़िता को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अहमदगढ़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed