{"_id":"5debff2e8ebc3e1b8f2034cb","slug":"rape-with-9th-class-student-ashram-news-noi4777785111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म
Sun, 08 Dec 2019 06:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिले में नौवीं की कक्षा की एक छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर उसे अगवा कर रातभर बंधक बनाने और तीन-चार दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एक ही लड़के ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह दलित समाज से हैं। आरोपी इलाके के दबंग परिवार का लड़का है। आरोपी के परिजन व समाज के अन्य लोग लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दक्षिण पूर्व जिले की एक कालोनी में रहती है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी बुआ व दादी के साथ रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
आरोप है कि एक दिसंबर को वह अपनी दादी की दवाई लेने घर से निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी डरा-धमका कर उसे पड़ोस के एक मकान में ले गया। वहां आरोपी ने सपना को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। रात 11 बजे आरोपी वहां पहुंचा और उसने पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीकर पीड़िता अपने होश खोने लगी तो आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।
आरोप है कि बेहोशी की हालत में कई लड़कों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह छह बजे पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर अपनी सहेली के घर पहुंची। वहां उसने अपनी सहेली से स्कूल की यूनिफॉर्म मांगी और उसे पहनकर वह स्कूल पहुंची। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो बुआ को उसने सारी बात बताई। इसके पुलिस को सूचना दी गई।
तीन दिसंबर को मेडिकल कराने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, अगवा करने समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस अधिकारी एक ही लड़के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कह रहे हैं। आरोपियों के धमकाने और समझौते की बात पर भी पुलिस जांच कराने की बात कर रही है।
परिजनों का आरोप है कि एक दिसंबर को वह थाने गए थे तो पुलिस ने सुबह आने की बात कर उन्हें वापस भेज दिया था। परिवार रात भर सपना की तलाश करता रहा। अगले दिन जब वह मिली तो उसने सारी बात परिवार को बताई।