{"_id":"6145cc6b8ebc3eb7813edc8d","slug":"rakhi-sawant-slams-aap-mla-raghav-chadha-over-taking-her-name-for-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता पर राखी हुईं गुस्सा: बोलीं- मिस्टर राघव चड्ढा, मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो, नहीं तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता पर राखी हुईं गुस्सा: बोलीं- मिस्टर राघव चड्ढा, मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो, नहीं तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी
Sat, 18 Sep 2021 04:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 04:58 PM IST
सार
राखी ने कहा कि राघव चड्ढा को ट्रेंडिंग में आने के लिए कैसे मेरे नाम की जरूरत पड़ गई। मैं अब भी ट्रेंडिंग में हूं।
विज्ञापन
राखी सावंत और आप नेता राघव चड्ढा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री राखी सावंत आमतौर पर अपने बयानों और हरकतों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार बिना उनके कुछ करे ही वो सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता रावघ चड्ढा ने कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की राजनीति का राखी सावंत कहा था।
विज्ञापन
अब उनके इस बयान पर राखी ने चुप्पी तोड़े हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में राघव चड्ढा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। राखी ने कहा, 'मिस्टर राघव चड्ढा- मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। मेरा नाम लोगे ना तो मैं तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी।' राखी ने कहा कि राघव चड्ढा को ट्रेंडिंग में आने के लिए कैसे मेरे नाम की जरूरत पड़ गई। मैं अब भी ट्रेंडिंग में हूं।
विज्ञापन
ये था पूरा मामला
राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा था कि सिद्धू बेतुके बयान देने की बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए आदत से मजबूर होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की कही कोई भी बात गंभीर नहीं होती और हर जगह वह हंसी के पात्र ही बनते हैं।
विज्ञापन
चड्ढा ने कहा कि पहले सिद्धू अपनी ही सरकार और सरकार के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ रोजाना बयानबाजी कर रहे थे लेकिन आलाकमान की फटकार के बाद वह चुप हैं। अब उन्हें कुछ और नहीं सूझ रहा इसलिए नवजोत सिद्धू आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं। सिद्धू कुछ दिनों बाद फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी शुरू करेंगे। मुद्दा जरूरी हो या नहीं नवजोत सिंह सिद्धू को अपने बेतुके बयानों से सुर्खियों में रहने की आदत हो गई है।
चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा था कि यहां तक कि कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस नेतृत्व भी सिद्धू को गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू के दिल्ली दौरे के दौरान उनसे मिलने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सिद्धू को सलाह दी कि वह इस प्रकार की निचले स्तर की बयानबाजी बंद करें और पंजाब के गंभीर मुद्दों पर काम करें।
सिद्धू ने भी लिया आड़े हाथ
नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को तय कीमत से कम भुगतान हो रहा है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में निजी मंडी कानून को अधिसूचित किया, क्या दिल्ली सरकार ने इस कानून को डिनोटिफाइड किया है।