{"_id":"60db5ea12ffa4a23160680ab","slug":"rajdhani-special-train-running-on-new-delhi-mumbai-route-will-now-run-daily-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: नई दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से अब प्रतिदिन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: नई दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से अब प्रतिदिन चलेगी
Tue, 29 Jun 2021 11:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
भुवनेश्वर रूट पर यात्रा करने वालों को निराशा होगी। रेलवे ने 13 जुलाई तक दिल्ली-भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली-मुंबई रूट पर यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी स्पेशल ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01221/01222 मुंबई-हजरत निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी स्पेशल एक जुलाई से सप्ताह में चार दिन की जगह प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे ने श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्री गंगानगर स्पेशल ट्रेन को भी एक जुलाई से ट्रैक पर बहाल करने का निर्णय लिया है। हालांकि, भुवनेश्वर रूट पर यात्रा करने वालों को निराशा होगी। रेलवे ने 13 जुलाई तक दिल्ली-भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने सप्ताह में चार दिन चलने वाली 01221 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी स्पेशल रेलगाड़ी को एक जुलाई से व ट्रेन संख्या 01222 हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई राजधानी स्पेशल को 2 जुलाई से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह रेलवे ने ट्रेन संख्या 04712/04711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्री गंगानगर स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से यात्रियों की सहुलियत के लिए बहाल हो जाएगी। यह ट्रेन हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। लिहाजा इसका किराया भी सामान्य ट्रेन से अधिक होगा।
उधर, रेलवे ने ट्रेन संख्या 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन 2, 5, 9 और 12 जुलाई के लिए निरस्त कर दिया है। वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 3, 6, 10 और 13 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसी तरह भुवनेश्वर के लिए चलने वाली एक अन्य ट्रेन संख्या 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 3 व 10 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02856 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी स्पेशल 4 व 11 जुलाई को निरस्त रहेगी। इस वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।