{"_id":"6340ae730d52f85d3b37e978","slug":"rain-in-many-areas-of-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Rain : रात से ही शुरू हुई कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, कुछ दिन बना रहेगा बादलों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Rain : रात से ही शुरू हुई कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, कुछ दिन बना रहेगा बादलों का डेरा
Sat, 08 Oct 2022 04:44 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Oct 2022 04:44 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था जिसका सिलसिला रात से ही शुरू हो गया। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझन बारिश रुक-रुक कर हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, बीते 24 घंटे में दिनभर बादलों ने डेरा डाले रखा और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कुछ जगहों पर हल्की स्तर की बारिश संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही बादलों के डेरा डालने से सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री लुढ़क कर 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सामान्य रही व नमी का स्तर 81 से 96 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी व अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन