फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   rain in delhi ncr change weather relief from heat 

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Tue, 09 Mar 2021 09:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Mar 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
rain in delhi ncr change weather relief from heat 
दिल्ली में बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
दिल्ली में मंगलवार देर शाम हुई बूंदाबांदी बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश ने गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। कई इलाकों में जाम लग गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में गर्मी प्रतिदिन नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। मंगलवार का दिन और रात वर्ष 2012 से अब तक सबसे गर्म दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान जहां 34 के आंकड़े को भी पार कर गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। जिसके चलते मौसम ने करवट ली है। सप्ताह के पहले विक्षोभ आने से दिल्ली में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल भी मौसम प्रभावित रहेगा। वहीं दूसरा विक्षोभ 11 मार्च को आएगा और 12 मार्च तक इसका असर रहेगा। वहीं, तीसरा विक्षोभ सप्ताह के अंत में आएगा। इन तीनों में से दूसरे विक्षोभ को सबसे ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर ओले गिरने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर ओले गिरने का पूर्वानुमान है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड में भी हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले घने बादलों के छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, दोपहर भर तेज धूप खिली रही और अधिक गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट गए। लेकिन देर शाम तक हुई बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed