फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rain created a new record Highest rainfall in Delhi after 1964 Monsoon will remain active for two days

बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड: दिल्ली में 1964 के बाद सबसे ज्यादा बरसात, अभी दो दिन और बरसेंगे बदरा

Fri, 17 Sep 2021 12:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Sep 2021 12:32 AM IST
सार

लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली में नया रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली में 1964 के बाद सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और पिछले 57 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। 

विज्ञापन
Rain created a new record Highest rainfall in Delhi after 1964 Monsoon will remain active for two days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बृहस्पतिवार तक दिल्ली में इस मानसून में कुल 1170.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो 1964 के बाद 57 साल में सबसे अधिक है। अब तक की तीसरी बार सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक 1964 में 1190.9 मिमी बारिश हुई थी।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और पिछले 57 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। बृहस्पतिवार तक सितंबर में दिल्ली में अब तक कुल 404.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 1944 में 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। वर्ष 2019 में मानसून अवधि में 404 मिमी बारिश हुई थी। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की वापसी तक यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक बरसात वाला मानसून साबित हो सकता है। आम तौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पिछले साल 648.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। 1 जून से 15 सितंबर  सामान्य रूप से 614.3 मिमी वर्षा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिल्ली से मानसून 25 सितंबर तक वापसी कर सकता है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, 23-24 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। ऐसे में  दिल्ली अपना दूसरा सबसे अधिक बारिश वाले मानसून का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

पिछले दो दशकों में यह केवल तीसरी बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है। 2010 में मानसून के मौसम में 1031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 

सितंबर में 77 साल में सबसे अधिक बारिश, 404.1 मिमी
मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग मानक केंद्र पर सितंबर में अब तक 404.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है जो 77 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले 1944 में  417.3 मिमी बारिश हुई थी जो 1901-2021 की अवधि में सबसे अधिक बारिश थी। दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इस कड़ी एक सितंबर को 112.1 मिमी और दो सितंबर को 117.7 मिमी का रिकॉर्ड है।

20.2 मिमी और बारिश होगी तो टूटेगा 64 का रिकॉर्ड
दिल्ली में 1170.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले 1964 में 1190.9 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। यानी 1964 के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली को कुल 20.2 मिमी बारिश की आवश्यकता है।

वर्ष -बारिश
2021-1170.1 मिमी
1975-1155.6 मिमी
1964-1190.9 मिमी
1933-1420.3 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed