{"_id":"60dbd6a3055f6a6903611cac","slug":"railways-will-encourage-olympic-players-through-social-media-selfie-point-created","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सोशल मीडिया से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा रेलवे, बनाया गया सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सोशल मीडिया से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा रेलवे, बनाया गया सेल्फी प्वाइंट
Wed, 30 Jun 2021 07:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:57 AM IST
सार
भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय आलंपिक एसोसिएशन ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ टोक्यो ओलंपिक-2020 (जुलाई-2021) में भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की है
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के लिए खिलाड़ी जहां कोविड काल में भी परचम लहराने के अभ्यास में जुटे है। उन खिलाड़ियों के हौसला अफजाई की भी तैयारी है। इसके लिए सोशल मीडिया का प्लेटफार्म चुना है।
खिलाड़ियों के कटआउट के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भेजेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे भी सेल्फी प्वाइंट बनाकर आम लोगों को खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म देगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय आलंपिक एसोसिएशन ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ टोक्यो ओलंपिक-2020 (जुलाई-2021) में भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की है। इस कैंपेन को आगे बढ़ाने में रेलवे भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने 9 एथलीट टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए रेलवे जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बना रहा है। ताकि लोग सेल्फी लेकर उसे सोशल मिडिया पर अपलोड कर खिलाडियों का मनोबल बढ़ा सके। उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस में पहला सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। आयोजित एक कार्यक्रम में गंगल ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष एके खंडेलवाल, ऑनरी महासचिव कोस्तुभ मनी के साथ कई अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हरविदंर सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जयदेव बिष्ट, अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या ककरान समेत कई लोगों ने सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।