फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   railways supplied more than ten thousand metric tons of liquid medical oxygen to entire country

टूटती सांसों को सहारा: 10 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन से रेलवे ने दी राहत, ताउते चक्रवात के बीच गुजरात पहुंचाई संजीवनी

Tue, 18 May 2021 12:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 May 2021 12:42 AM IST
सार

अब तक भारतीय रेलवे ने 600 से अधिक टैंकरों में 10,300 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की खेप देश के अलग अलग राज्यों तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन
railways supplied more than ten thousand metric tons of liquid medical oxygen to entire country
ऑक्सीजन लेकर जाती स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर कोरोना संक्रमण की वजह से टूटती सांसों को ऑक्सीजन दे रही है। अभी तक रेलवे ने दस हजार मीट्रिक टन से भी अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश में की है। औसतन प्रतिदिन रेलवे आठ सौ मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश में कर रही है। जो जो केंद्र शासित प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली के एक दिन के खपत से कुछ टन अधिक व एनसीआर के खपत से कम अनुमानित है। हालांकि दिल्ली में अभी तक सबसे अधिक 3,734 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

विज्ञापन


आने वाले चक्रवाती तूफान के बावजूद, तेज हवाओं को मात देते हुए सोमवार को देश को 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने गुजरात से 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना कर 10,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। सभी बाधाओं को पार करते ऑक्सीजन एक्सप्रेस यात्रा जारी रखे हुए है। अब तक भारतीय रेलवे ने 600 से अधिक टैंकरों में 10,300 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की खेप पहुंचाया है। 
विज्ञापन


ताउते चक्रवात की आहट के बावजूद वडोदरा से एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस 2 मीट्रिक टन लेकर रवाना हुई। इस ट्रेन में कुल 45 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है जो मंगवार तक दिल्ली क्षेत्र में आपूर्ति के लिए पहुंचेगी। इसी तरह उत्तर प्रदेश और दिल्ली क्षेत्र में वितरण के लिए दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 106 एमटी ऑक्सीजन सहायता से लदे 6 टैंकरों के साथ सोमवार सुबह 5:30 बजे हापा से रवाना हुई है तो बोकारो से पंजाब के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस दो टैंकरों के साथ 41.07 मीट्रिक टन ऑक्सीजन राहत के साथ फिल्लौर पहुंचने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल से चलनी शुरू हुई थी और अब तक लगभग 160 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी करते हुए विभिन्न राज्यों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस राज्य में कितनी ऑक्सीजन की आपूति अभी तक हुई
. महाराष्ट्र में 521 मीट्रिक टन
. दिल्ली में लगभग 3734 मीट्रिक टन
. उत्तर प्रदेश में लगभग 2652 मीट्रिक टन
. उत्तराखंड में 200 मीट्रिक टन
. हरियाणा में 1290 मीट्रिक टन
. पंजाब में 40 मीट्रिक टन
. मध्य प्रदेश में 431 मीट्रिक टन
. तेलंगाना में 564 मीट्रिक टन
. राजस्थान में 40 मीट्रिक टन
. कर्नाटक में 361 मीट्रिक टन
. तमिलनाडु में 231 मीट्रिक टन
. केरल में 118 मीट्रिक टन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed