{"_id":"61d448c55ad7d62c7e21d0e6","slug":"railways-engaged-in-easing-the-way-for-businessmen-by-organizing-vendor-meet-for-indigenous-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी उद्योग: वेंडर मीट का आयोजन कर व्यवसाय करने वालों की राह आसान करने में जुटा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी उद्योग: वेंडर मीट का आयोजन कर व्यवसाय करने वालों की राह आसान करने में जुटा रेलवे
Tue, 04 Jan 2022 06:46 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:46 PM IST
सार
भारतीय निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों से रेलवे अधिकारी फीड-बैक ले रहे है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि विभिन्न उद्योगों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने के अभियान में रेलवे भी जुट गया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ उद्देश्य के तहत रेलवे छोटे उद्योग को बढ़ावा देगा। भागीदारी, स्वदेशी कंपनियों के साथ सहयोग करेगा। भारतीय उत्पादन इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए नीति तैयार की जा रही है। इसे लेकर रेलवे वेंडर मीट कार्यक्रम सभी जोन व मंडल में आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
भारतीय निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों से रेलवे अधिकारी फीड-बैक ले रहे है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि विभिन्न उद्योगों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि किसी भी तरह के प्रतिबंधित व भेदभावपूर्ण मानदंडों से बचा जाए ताकि विभिन्न खरीदों में स्वदेशी उद्योगों को मदद मिल सके। वेंडरों का वर्गीकरण किया जाए और आपूर्तिकर्ताओं व निविदा निर्णय में खरीद को प्राथमिकता दी जाए। उद्योगों से संबंधित सभी सूचनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
गंगल ने बताया कि छोटे उद्योग-धंधा चलाने वालों के सभी संदेह दूर किए जाएंगे। उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसे लेकर रेलवे अधिकारी खुद व्यवसाय करने वालों से मिलेंगे और उनके निर्मित प्रोडक्ट को एक जगह से दूसरे जगह भेजने में मददगार होंगे। गंगल ने बताया कि इसके अलावा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें रेल संपत्तियों का रख-रखाव और कोहरे के दौरान रेल परिचालन की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया गया। यात्री सुविधा विस्तार कार्य की समीक्षा भी की गई। रेलपथों, चल स्टॉक, सिगनल एवं बिजली की ओवर हेड तारों के रख-रखाव पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिटों के साथ परस्पर संपर्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन