फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   railways decided to run special trains on holi

होली पर स्पेशल ट्रेनें: रेलवे करेगा आपकी राह आसान, चलेंगी कई गाड़ियां, देखें सूची

Mon, 22 Mar 2021 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 12:09 AM IST
सार

  • होली को ध्यान में रख चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।
  • यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला।

विज्ञापन
railways decided to run special trains on holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली त्योहार को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। इस दौरान उमड़ने वाली भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई रूट पर रेलगाड़ियां चलेंगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक ही रेलगाड़ी में ज्यादा भीड़ नहीं हो इसे भी ध्यान में रख ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


होली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से रेलगाड़ी संख्या 02596/02595 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी चलेगी।  रेलगाड़ी संख्या 02596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 23 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 8 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में  रेलगाड़ी संख्या 02595 गोरखपुर- आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 22 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को गोरखपुर  से रात के 8 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल   पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी बस्ती, गोंडा, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोंनो दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


एक अन्य रेलगाड़ी संख्या 09731/09732 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर एक्सप्रेस दैनिक स्पेशल चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 09731 जयपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला एक्सप्रेस 31 मार्च के बीच चलेगी। जयपुर से सुबह 7:55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली सराय रौहिल्ला पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09732 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जयपुर एक्सप्रेस 31 मार्च तक चलेगी। सराय रौहिल्ला से दोपहर 2:45 बजे चलेगी व उसी दिन शाम 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह दैनिक स्पेशल गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकई जंक्शन, अलवर, रेवाड़ी गुरुग्रमा व दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 05115/05116 छपरा-दिल्ली जंक्शन-छपरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल चलेगी।   रेलगाड़ी संख्या 05115 छपरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल अगामी शनिवार को चलेगी व दिल्ली जंक्शन से अगामी रविवार को दोपहर 2 बजचे चलेगी। मार्ग में बलिया, युसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार जंक्शन, दोधी, किराकट, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन, अकबरपुर, फैजाबाद जंक्शन, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, आंवला,चंदौसी जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड, गाजियाबाद और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed