फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railway Protection Force constable saved the life of a passenger at Delhi Cantt railway station

सिपाही ने बचाई जान: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घसीटता जा रहा था यात्री

Sun, 25 Jul 2021 08:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jul 2021 08:25 PM IST
सार

23 जुलाई की रात सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली ट्रेन करीब पौने ग्यारह बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंची। दो मिनट रूकने के बाद ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी। इसी दौरान एक यात्री दो बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया और घसीटता चला गया। 

विज्ञापन
Railway Protection Force constable saved the life of a passenger at Delhi Cantt railway station
सिपाही ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही ने एक यात्री की जान बचाई। स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घसीटता चला जा रहा था। जिसपर निगाह पड़ते ही सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्री के पास पहुंचा और उसे मौत की मुंह से खींच लिया। 
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आला अधिकारियों ने बहादुर सिपाही को पुरस्कृत करने अनुशंसा की है। अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई की रात सराय रोहिल्ला से जयपुर जाने वाली ट्रेन करीब पौने ग्यारह बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


दो मिनट रूकने के बाद ट्रेन धीरे-धीरे चलने लगी। इसी दौरान एक यात्री दो बैग लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया और घसीटता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तब तक प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे सिपाही राजबीर की नजर भी उस यात्री पर पड़ी। वह तुरंत भागकर यात्री के पास पहुंचा और उसे खींचने की कोशिश करने लगा। इस दौरान सिपाही गिर गया। ट्रेन के दरवाजे के हैंडिल को पकड़े यात्री को ट्रेन घसीट रही थी और वह नीचे ट्रैक की तरफ जा रहा था। 
 

राजबीर एक बार फिर उठकर यात्री के पास पहुंचा और उसे प्लेटफार्म की ओर खींच लिया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने यह देखकर चेन को खींचकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन तब तक यात्री सुरक्षित निकल चुका था। सबसे बड़ी बात यह रही कि यात्री को ज्यादा चोट नहीं लगी। 

सिपाही राजबीर ने बताया कि यात्री ने गिरने के बाद भी ट्रेन के गेट के हैंडिल को जोर से पकड़ रखा था, जिसकी वजह से उसे खींचने में दिक्कत आई। लेकिन दूसरी बार उसने यात्री को खींच लिया। इस दौरान सिपाही को चोट लगी और उसका मोबाइल फोन टूट गया। 

ट्रेन के रूकने के बाद यात्री उसमें सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने राजबीर की हिम्मत की तारीफ करते हुए उसे पुरस्कृत करने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed