Parineeti Raghav Wedding: 'राघनीति' की शादी का पहला वीडियो, राघव बोले- सोचा नहीं था कभी ऐसा भी होगा
राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी का एक नया वीडियो सामने आया है। जो परिणीति के पति ने एक्स पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Parineeti Raghav Wedding Video: हाल ही में सात बंधनों में बंधे आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी का एक नया वीडियो सामने आया है। जो परिणीति के पति ने एक्स पर शेयर किया है। साथ ही अपनी पत्नी के लिए एक मैसेज भी लिखा है। दोनों की शादी उदयपुर में हुई थी। 2.21 मिनट के वीडियो में दूल्हे राजा की एंट्री से सात फेरों तक एक एक पल को दिखाया गया है। इस वीडियो पर पांच लाख से ज्यादा व्यूज हैं।
शादी का वीडियो शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी इस तरह का उपहार मिलेगा। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी सिंगर पत्नी को मुझे आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है। मैं सचमुच अभिभूत हूं। आपकी आवाज अब मेरे जीवन.. मेरी जिंदगी का साउंडट्रैक बन गई है। शुक्रिया मिसेस चड्ढा... मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान खुद को मानता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आईं।
I never thought I would ever receive a gift like this, but I guess my singer wife loves surprising me! 😊 I am truly overwhelmed .. your voice has now become the soundtrack of my life .. our life .. thank you Mrs. Chadha. I consider myself the luckiest man in the world to have… pic.twitter.com/WcDEjLyttb
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 29, 2023
24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी की थी। इस रॉयल जोड़े की शादी की एक झलक पाने के लिए सभी बेताब थे, लेकिन शादी की रस्मों से जुड़ी कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करने पर सख्त मनाही थी। राघव चड्ढा और परिणीति दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने विदेश में एक साथ पढ़ाई भी की थी। इसके बाद साल 2022 में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और इस जोड़े की लव स्टोरी शुरू हो गई।