{"_id":"614729d15deef169907438bd","slug":"raghav-chadha-attack-on-congress-and-sad-said-if-aap-come-in-power-state-will-feel-proud-on-cm-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा के वार: आप की सरकार बनी तो ऐसा सीएम चुना जाएगा जिस पर राज्य को होगा गर्व, शिअद-कांग्रेस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा के वार: आप की सरकार बनी तो ऐसा सीएम चुना जाएगा जिस पर राज्य को होगा गर्व, शिअद-कांग्रेस पर बोला हमला
Sun, 19 Sep 2021 05:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:45 PM IST
सार
राघव चड्ढा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की केवल तीन विशेषताएं बता सकता हूं। पहला- वह पंजाब से होगा, दूसरा- वह पंजाब की 2.8 करोड़ आबादी से होगा और तीसरा- वह होगा, जिसे पंजाब का 'आन बान शान' कहा जा सकता है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सत्ताधारी दल में महीनों से चल रही खींचतान के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से पंजाब में लगातार राजनीति गर्मा गर्मी बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में अपनी जमीन की तलाश में लगी आम आदमी पार्टी लगातार बयान बाजी कर रही है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने एक बार फिर आगामी पंजाब चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि अगर हम जीते तो मुख्यमंत्री एक पंजाबी होगा और वो पूरे राज्य गर्व होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आप पूरी तरह से मैदान में कूद गई है। पार्टी ने चुनाव में जीतने के लिए अभी से राज्य के लोगों को अपने वादे कर दिए हैं, जिसमें 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है।
विज्ञापन
पंजाब की जनता आप को देना चाहती मौका
आप के पंजाब सह प्रभारी चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में अगला मौका देना चाहती है। पंजाब की राजनीति में अकाली दल 'अप्रासंगिक' हो गया है, जबकि कांग्रेस अब तक की सबसे निकमी सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति समय आने पर करेगी।
विज्ञापन
चड्ढा ने सीएम पद के उम्मीदवार की बताई तीन विशेषता
आप सांसद और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान के चुने जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की केवल तीन विशेषताएं बता सकता हूं। पहला- वह पंजाब से होगा, दूसरा- वह पंजाब की 2.8 करोड़ आबादी से होगा और तीसरा- वह होगा, जिसे पंजाब का 'आन बान शान' कहा जा सकता है।
केजरीवाल गवर्नेंस ऑफ मॉडल के समर्थक हैं लोग
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जून में कहा था कि पंजाब विधासभा चुनाव-2022 में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा सिख समुदाय से होंगे। वहीं, भगवंत मान के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाए, इस पर राघव चड्ढा ने कहा सभी केजरीवाल और केजरीवाल गवर्नेंस ऑफ मॉडल के समर्थक हैं। मैं किसी खास व्यक्ति पर टिप्पणी करना नहीं चाहता, लेकिन वोट झाड़ू को मिलेगा।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में पंजाब को सबसे अधिक नुकसान
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में पंजाब में शासन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। राघव चड्ढा ने वीडियो संदेश में कहा कि सत्ताधारी पार्टी में सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। उन्हें पंजाब के कल्याण की नहीं, बल्कि अपनी निजी खुशी की परवाह है। कांग्रेस एक डूबता हुआ टाइटैनिक है, जिसके पास न तो विजन है और न ही प्रतिबद्धता।