फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Puma factory making counterfeit products exposed owner arrested large amount of goods recovered

दिल्ली: प्यूमा का नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा, मालिक गिरफ्तार, काफी मात्रा में सामान बरामद

Mon, 07 Feb 2022 11:09 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि प्यूमा कंपनी के एक प्रतिनिधि ने नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी के बारे में पुलिस को शिकायत की थी।

विज्ञापन
Puma factory making counterfeit products exposed owner arrested large amount of goods recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बाहरी जिला की अन्वेषण इकाई ने रणहौला गांव में नामी कंपनी प्यूमा का नकली सामान बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फैक्टरी से डेढ़ सौ ट्राउजर, दो सौ जैकेट, सात सौ प्यूमा टी शर्ट, इलास्टिक स्ट्रीप, चार बंडल पॉलीबैग, दस रॉल स्टीकर बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि प्यूमा कंपनी के एक प्रतिनिधि ने नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी के बारे में पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस की टीम ने शिकायत पर शनिवार को नांगलोई नजफगढ रोड, रणहौला गांव स्थित एक फैक्टरी पर दबिश डाली। जहां से भारी मात्रा में प्यूमा नाम के ब्रांड का सामान बरामद किया। पुलिस ने रणहौला थाने में मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी मालिक नजफगढ निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed