फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Protest against the construction of multi-storey buildings

Delhi News: बहुमंजिला इमारतों के कंस्ट्रक्शन के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 30 Nov 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Protest against the construction of multi-storey buildings
आरडब्ल्यूए ने कहा, रिज दिल्ली के हरे फेफड़े हैं, दिल्ली के एक्यूआई को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के विरोध में वसंत कुंज की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दावा करते हुए बताया कि मल्टी-स्टोरी टावर रिज को खतरे में डाल रहे हैं। रिज दिल्ली के हरे फेफड़े हैं और दिल्ली के एक्यूआई को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि बी-1 वसंत कुंज में बन रही बहुमंजिला इमारतें पर्यावरण नियम का उल्लंघन कर रही हैं। बी-1 वसंत कुंज में मल्टी-स्टोरी टॉवर, साउथ सेंट्रल मॉर्फोलॉजिकल रिज के अंदर आते हैं। राहुल ने बताया कि रिज दिल्ली के लिए जरूरी है। पर्यावरण के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए डीडीए ने दक्षिण मध्य रिज क्षेत्र में इस कंस्ट्रक्शन को मंजूरी दी है, जो उनके कंट्रोल और मैनेजमेंट में है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाकी रिज क्षेत्र को बचाने के बजाय, डीडीए और एमसीडी ने निजी बिल्डर को अल्ट्रा लग्जरी टावरों के गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन की इजाजत दे दी। आशुतोष चौबे ने बताया कि प्रोजेक्ट के खिलाफ आरडब्लूए ने इससे पहले 12 अगस्त को भी मार्च निकाला था, लेकिन इसकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed