{"_id":"5dfbdd288ebc3e87c20e543b","slug":"protest-against-citizenship-law-1200-protesters-detained-ashram-news-noi480565859","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून का विरोध, 1200 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून का विरोध, 1200 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए
विज्ञापन
जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते छात्र संगठन।
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को लाल किला, मंडी हाउस, जंतर मंतर व जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, लेकिन इस वजह से दिल्ली ही नहीं पूरे एनसीआर में ट्रैफिक जाम का सामाना करना पड़ा। इजाजत के बगैर लाल किला व मंडी हाउस में सड़क पर उतरे 1200 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, प्रदर्शन के मद्दनेजर ब्लू, येलो, वॉयलेट व मेजेंटा लाइन के 19 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया, जिन्हें रात आठ बजे खोला। दिल्ली गुुरुग्राम हाईवे पर करीब 16 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस वजह से इंडिगो के क्रू मेंबर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके और 19 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि दर्जनों फ्लाइट देरी से उड़ीं और सैकड़ों लोगों की फ्लाइट छूट गईं।
साझी विरासत, साझी शहादत, साझी नागरिकता के बैनर तले नागरिक समाज से जुड़े लोगों ने लाल किला से दिल्ली गेट के नजदीक शहीद पार्क तक पैदल मार्च का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मार्च की इजाजत नहीं दी और पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी। वहीं, एहतियातन दिल्ली गेट से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक तक नेताजी सुभाष मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। बावजूद इसके योगेंद्र यादव समेत दूसरे प्रदर्शनकारी लालकिले तक पहुंच गए। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को वापस लौटने की चेतावनी दी। इंकार करने पर सभी को बसों में बिठाकर बवाना, महाराजा सूरजमल स्टेडियम व केशवपुरम पहुंचा दिया। हालांकि शाम को सभी को छोड़ दिया। भीषण जाम में पहली बार फ्लाइट के हजारों यात्री ही नहीं क्रू मेंबर भी फंस गए। इतिहास में पहली बार इंडिगो ने जाम व अन्य तकनीकी कारणों से 19 फ्लाइटें रद्द कर दीं। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक फ्लाइट 20-100 मिनट तक देरी से संचालित हुई। हजारों लोगों की फ्लाइट छूट गई तो कई लोगों की फ्लाइट ही निरस्त हो गईं। इंडिगो, स्पाइसजेट समेत अन्य एयरलाइंस की भी कई उड़ानों को रद्द किया गया। एयर इंडिया की 10 से अधिक फ्लाइट घंटों लेट हुई। क्रू मेंबर के एयरपोर्ट नहीं पहुंचने व अन्य कारणों से उड़ानों के निरस्त व लेट होने के कारण यात्रियों को टिकट का पैसा लौटा दिया। कैंसिलेशन चार्ज भी नहीं वसूला गया।