फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Problems of passengers increased due to one Delhi app not running properly

Delhi : वन दिल्ली एप नहीं चल रहा ठीक, डीटीसी बस यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, ई-टिकट लेना भी हुआ परेशानी का सबब

Sun, 13 Aug 2023 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 02:14 AM IST
सार

वन दिल्ली एप ठीक तरह से न चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को बसों की टाइमिंग ठीक तरह से नहीं पता चल पा रही है। यही नहीं बस की लोकेशन भी गलत दिख रही है।

विज्ञापन
Problems of passengers increased due to one Delhi app not running properly
dtc bus... - फोटो : SELF

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन दिल्ली एप ठीक तरह से न चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यात्रियों को बसों की टाइमिंग ठीक तरह से नहीं पता चल पा रही है। यही नहीं बस की लोकेशन भी गलत दिख रही है। इससे यात्रियों को बसों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से आई इस परेशानी के कारण यात्री परेशान हैं। एप के माध्यम से ई-टिकट और दैनिक पास खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। कई बसों में ई-टिकट खरीदने के लिए लगाए गए क्यूआर कोड खराब हो गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बस स्टैंड पर लगे बस रूट डिस्प्ले भी बंद हैं। यात्रियों को बस के आने की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे यात्री घंटों बसों का इंतजार करने मजबूर हैं। बस में सफर करने वाले यात्रियों की शिकायत है कि बस टाइमिंग न पता चलने से उनका सफर में अधिक खराब हो रहा है। एनडीपीओ के पास लगे बस डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब पड़ा है और धूल फांक रहा है। ऐसे में यात्रियों को बस के समय की जानकारी न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्री बोले, नहीं मिल रही बस
एनडीपीओ से बुराड़ी की ओर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे यात्री पंकज ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से यहां खड़े हैं, लेकिन बस कब आएगी पता नहीं चल रहा है। यहां बस डिस्प्ले भी नहीं चल रहा है, जिससे बस के बारे में प्रापर सूचना मिल सके। छात्रा मीनाक्षी कहती है कि वह अक्सर वन दिल्ली एप के जरिए यात्रा शुरू करती है, लेकिन वह बीते कई दिनों से जानकारी नहीं दे रहा है। इससे उन्हें सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब डीटीसी के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि एप में कुछ तकनीकी खामी आ गई है। विभाग इसकी जांच कर रहा है। जल्द ही यात्रियों की परेशानियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वन दिल्ली एप
वन दिल्ली एप के माध्यम से यात्री बसों की लाइव ट्रैकिंग, टिकट बुकिंग, डेली पास, फीडबैक, ईवी चार्जर्स से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। एप के जरिए बसों व 500 से अधिक बस मार्गों, 2200 से अधिक ईवी चार्जर की लाइव ट्रैकिंग की जा सकती है। बस रूट और बस स्टॉप की जानकारी ले सकता है। साथ ही इस एप के द्वारा अपने निकटतम बस स्टॉप का पता भी लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed