फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prize crook arrested for raping a tantrik

दिल्ली : तांत्रिक बनकर दुष्कर्म करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 04:36 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 04:36 AM IST
सार

कोविड काल में बन गया था तांत्रिक : आरोपी को कोविड के कारण जून, 2020 में पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल मिलने के बाद इसने समर्पण नहीं किया था। इस दौरान उसने तांत्रिक बनने का वीडियो देखा।

विज्ञापन
Prize crook arrested for raping a tantrik
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तांत्रिक बनकर दुष्कर्म करने वाले बदमाश सूरज उर्फ भगत को सोमवार को गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित गांव अर्थला से गिरफ्तार किया है। इसने इलाज के नाम पर कई महिलाओं से दुष्कर्म किया था, मगर महिलाओं ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं की थी। दिल्ली पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, मूलरूप से समयपुर बादली की एमसीडी कॉलोनी निवासी सूरज गाजियाबाद में किराये के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2011 में समयपुर बादली के बदमाश गौरव के संपर्क में आकर बाहरी व उत्तरी दिल्ली में झपटमारी व डकैती करने लगा। इसने समयपुर बादली थाना क्षेत्र में महिला की सोने की चेन छीन ली थी। दो व तीन जून, 2012 की रात को साथियों के साथ मंगोलपुरी, समयपुर बादली और मौर्य एन्क्लेव के थाना क्षेत्र में डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास की कई वारदात की। बाद में ये गिरफ्तार हो गया था। मौर्या एन्क्लेव में गार्ड की हत्या मामले में सूरज को दस वर्ष की सजा हुई थी।
विज्ञापन


कोविड काल में बन गया था तांत्रिक : आरोपी को कोविड के कारण जून, 2020 में पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल मिलने के बाद इसने समर्पण नहीं किया था। इस दौरान उसने तांत्रिक बनने का वीडियो देखा। अगस्त 2021 में सीमापुरी में एक महिला की मिर्गी के इलाज के लिए काला जादू का बहाना शुरू कर दिया। एक दिन इलाज के बहाने उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed