फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Private hospital kept wandering for EWS patient's examination

Delhi News: निजी अस्पताल ईडब्ल्यूएस मरीज को जांच के लिए रहा भटका

Sat, 23 Aug 2025 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Private hospital kept wandering for EWS patient's examination
-डेढ़ माह बाद की मिली सिटी स्कैन और डॉपलर टेस्ट की तारीख, नहीं हो पा रही सर्जरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एक नामी निजी अस्पताल ईडब्ल्यूएस मरीज को जांच के लिए भटका रहा है। मरीज वैरिकोज वेंस नाम की बीमारी से जूझ रहा है। जिसकी सर्जरी होनी है। मगर, सीटी स्कैन और डॉपलर टेस्ट न होने से मरीज की सर्जरी अधर में लटक गई है।

शास्त्री पार्क इलाके में रहने वाले राहुल जैन ने बताया, उनका पटपड़गंज स्थिति एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पहले तो अस्पताल में उपचार के लिए उन्हें परेशान होना पड़ा। अब जांच के लिए भटकाया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर ने सीटी स्कैन और डॉपलर टेस्ट की सलाह दी है। इसके लिए 14 अगस्त को बुलाया गया था। जांच के लिए पर्चा भी जमा हो गया। एक सप्ताह बाद मैसेज मिला की जांच अब डेढ़ माह बाद अक्तूबर में होगी।
विज्ञापन


पैरों में असहनीय दर्द है। जिसके कारण मेरा चलना-फिरना भी दूभर हो गया है। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि जांच होने के तुरंत बाद सर्जरी हो जाएगी। मगर, अब अस्पताल जांच की तारीख के नाम पर भटका रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट फ्री बेड इंस्पेकशन कमेटी के सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा, उन्हें मरीज की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है। मरीज के उपचार के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह मरीज के साथ भेदभाव है। साथ ही कोर्ट की अवमानना भी है। इस मामले में अस्पताल की जमीन को टेक ओवर ही नहीं बल्कि उसकी लीज को रद्द भी किया जा सकता है। अस्पताल ईडब्ल्यूएस मरीज की तुरंत जांच के लिए तारीख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed