फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prime Minister created a world record by inaugurating the same project multiple times: Saurabh

प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया : सौरभ

Sun, 22 Feb 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister created a world record by inaugurating the same project multiple times: Saurabh
दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के बार-बार उद्घाटन पर आप का हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के बार-बार उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ही परियोजना का कई बार उद्घाटन कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 2019, 2023, 2024, पांच जनवरी 2025 और अब 22 फरवरी 2026 को भी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर से जुड़े हिस्सों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री के पास कोई नया काम नहीं है या उनका वास्तविक काम कोई और कर रहा है? उन्होंने कहा कि आठ मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले इस कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो की आधारशिला रखी गई थी। इसके बाद 20 अक्तूबर 2023 को आरआरटीएस के एक हिस्से का उद्घाटन कर उसे हरी झंडी दिखाई गई। मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले फिर से परियोजना को देश को समर्पित किया गया और पांच जनवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उद्घाटन हुआ और अब 22 फरवरी 2026 को शेष हिस्सों का उद्घाटन किया गया। आप नेता ने कहा कि दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस एक संयुक्त परियोजना है, जिसे केंद्र, दिल्ली सरकार और संबंधित राज्य सरकारों नेे मिलकर वित्त पोषित किया है। इसके बावजूद एक ही परियोजना के अलग-अलग चरणों को बार-बार उद्घाटन के रूप में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed