फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Primary school teacher threw 5th class student from the roof in Delhi

Delhi: प्राइमरी स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका, बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि शिक्षक ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी भी नहीं की थी फिर भी शिक्षक  ने उसे छत से फेंक दिया।

विज्ञापन
Primary school teacher threw 5th class student from the roof in Delhi
टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल से एक टीचर ने एक छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। छात्रा को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


डीबीजी रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली की एक बच्ची को शिक्षक ने पहली मंजिल से फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके से पता चला कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को गीता देशवाल नाम की शिक्षक ने पहली मंजिल से फेंक दिया। इससे पहले टीचर ने उसकी पिटाई भी की थी।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि शिक्षक ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी भी नहीं की थी फिर भी शिक्षक  ने उसे छत से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने बताया कि एक शिक्षिका बीच में बचाने आई तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई हैं। इसमें हम कार्रवाई कर रहे हैं। बच्ची की हालत अभी ठीक है। हमने शिक्षिका हिरासत में ले लिया है।
  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed