{"_id":"634ebe44266a4d45e3578768","slug":"president-accepts-rajendra-pal-gautam-s-resignation-accused-of-insulting-hindu-gods","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा मंजूर, हिंदू देवताओं के अपमान का लगा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा मंजूर, हिंदू देवताओं के अपमान का लगा था आरोप
Tue, 18 Oct 2022 08:43 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:43 PM IST
सार
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी है। अब इसके साथ ही दिल्ली सरकार नये मंत्री की नियुक्ति कर सकेगी।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर को पहाड़गंज, रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन में बौध धर्म के कार्यक्रम में कुछ लोगों का धर्मांतरण कराकर उनको दीक्षा दिलाई गई थी। इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा कर उनको न मानने की शपथ ली गई थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मंच पर ही उपस्थित थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विवाद सामने आने के बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा था कि वह मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके नेता या पार्टी को उनकी वजह से परेशानी हो।
विज्ञापन