फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparations underway to revamp facilities at Vishwas Nagar Hostel.

Delhi News: विश्वास नगर हॉस्टल की व्यवस्थाएं बदलने की तैयारी

Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to revamp facilities at Vishwas Nagar Hostel.
विश्वास नगर हॉस्टल की व्यवस्थाएं बदलने की तैयारी
विज्ञापन

कड़कड़डूमा, शाहदरा और आनंद विहार जैसे व्यावसायिक केंद्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए राहत
पूर्वी दिल्ली। जिले के विश्वास नगर स्थित कामकाजी महिला छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी अनुभवी संस्था को सौंपेगा। इसका उद्देश्य हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और रखरखाव को मजबूत करना है।



यह कदम कड़कड़डूमा, शाहदरा और आनंद विहार जैसे व्यावसायिक केंद्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए राहत लाएगा। कई महिलाएं नौकरी के लिए दूसरे राज्यों से राजधानी आती हैं। उन्हें निजी पेइंग गेस्ट या किराए के मकानों में महंगे किराए और सुरक्षा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विश्वास नगर का यह सरकारी छात्रावास एक सुरक्षित और किफायती विकल्प बनेगा। हॉस्टल का स्थान आनंद विहार बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों से अच्छी तरह जुड़ा है। इससे महिलाओं को दफ्तर आने-जाने में आसानी होगी। विभाग हॉस्टल की सेवाओं को आधुनिक और पेशेवर तरीके से संचालित करेगा। इससे परिसर में साफ-सफाई, चौबीसों घंटे सुरक्षा और मेस की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन




निजी पेइंग गेस्ट से मिलेगी राहत

पूर्वी दिल्ली में आईटी, खुदरा, मीडिया, शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र में सैकड़ों महिलाएं काम करती हैं। इनमें से कई महिलाएं देश के विभिन्न हिस्सों से आती हैं। निजी पेइंग गेस्ट या किराए के मकानों में उन्हें अक्सर भारी किराए और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह सरकारी छात्रावास उनके लिए एक सुरक्षित, व्यवस्थित और किफायती विकल्प प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन वर्षों के लिए नई व्यवस्था

विभाग ने हॉस्टल के नए प्रबंधन के लिए तीन वर्षों की जिम्मेदारी तय की है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा। इससे शहर में उनके रहने का अनुभव अधिक सहज और सम्मानजनक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed