फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparations in full swing for the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur

Delhi News: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

Wed, 22 Oct 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन विभाग की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्च-स्तरीय बैठक की गई। मंत्री कपिल मिश्रा और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित केंद्र सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि, पंजाबी अकादमी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि यह आयोजन केवल धार्मिक स्मृति नहीं, बल्कि त्याग, सहिष्णुता और मानवता के संदेश को विश्व स्तर पर प्रसारित करने का अवसर होगा। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान संपूर्ण मानवता और धर्म की स्वतंत्रता का प्रतीक है, और दिल्ली सरकार इसे सर्वोच्च श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाएगी।
विज्ञापन


मुख्य आकर्षण में लाल किले पर लाइट एंड साउंड शो, अस्थायी संग्रहालय और 23 से 25 नवम्बर तक कीर्तन दरबार शामिल हैं। शो और संग्रहालय के माध्यम से गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान को अत्याधुनिक तकनीक और भावनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में उनके नाम पर चेयर स्थापित की जाएगी और पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल का नवीनीकरण कार्य पूरा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed