{"_id":"61db5d21ee91150ba061f4be","slug":"precautionary-doses-of-the-vaccine-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : जरा बरतना एहतियात...सही जवाब देने पर ही मिलेगी खुराक, आज से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : जरा बरतना एहतियात...सही जवाब देने पर ही मिलेगी खुराक, आज से शुरुआत
Mon, 10 Jan 2022 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 03:39 AM IST
सार
स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को आज से लगेगी वैक्सीन। एहतियाती खुराक का दिया गया है नाम, लगभग 1600 केंद्रों पर की गई है व्यवस्था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को आज से वैक्सीन की एहतियाती खुराक लगनी शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इन लोगों को उसी वैक्सीन की डोज मिलेगी, जिसकी पहले दो खुराक इन्हें मिली हों।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग ने सभी टीकाकरण केंद्रों को जिम्मेदारी दी है कि एहतियाती खुराक लगाने से पहले लाभार्थी से कुछ सवाल पूछने होंगे, जिसमें उनके पहचान पत्र से संबंधित जानकारी के अलावा मोबाइल नंबर और पहले दो खुराक का ब्योरा लेना होगा। इस जानकारी का तय मानकों से मिलान करना होगा। इसके बाद ही लाभार्थी को टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सभी केंद्र निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि खुराक लगने के बाद कम से कम 30 मिनट तक प्रत्येक व्यक्ति को निगरानी कक्ष में रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
10 जनवरी से दिल्ली के तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारी, चार लाख फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार बुजुर्ग 3.80 लाख लोगों को वैक्सीन की तीसरी यानी एहतियाती खुराक दी जाएगी। इसके लिए कुछ मानक तय किए गए हैं, जैसे दूसरी खुराक लेने के नौ माह पूरे होने पर ही यह खुराक मिल सकती है। साथ ही, इस खुराक को पाने के लिए अलग से कोई पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। पहली दो खुराक का ब्योरा कोविन वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन 1600 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है। इन सभी केंद्रों पर एहतियाती खुराक भी उपलब्ध करा दी गई है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए अलग से आदेश भी जारी किए हैं। इन सभी से कहा गया है कि अपने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल एहतियात खुराक दी जाए। प्राइवेट अस्पताल चाहें तो इस खुराक के लिए शुल्क निर्धारित भी कर सकते हैं या फिर वे खुद इसका खर्चा उठाना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कई टीकाकरण केंद्रों पर ड्राइव थ्रू की सुविधा भी है, जो बुजुर्ग गाड़ी में बैठे हुए वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो उन्हें यह सेवा उपलब्ध है। मूलचंद सहित कई प्राइवेट अस्पताल यह सेवा दे रहे हैं। टीकाकरण केंद्र के निरीक्षकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सबसे पहले काउंटर पर यह पूरा ब्योरा एकत्रित करेंगे और उसकी जांच करेंगे। इसके बाद ही लाभार्थी को टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी तक 2.75 करोड़ टीकाकरण हो चुका है, जिनमें से 1.16 करोड़ खुराक लेकर वयस्क आबादी टीकाकरण पूरा कर चुकी है। बीते छह दिन में करीब तीन लाख किशोरों को भी वैक्सीन लगी है।