फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pre board examination of class 10th 12th in government schools of delhi start from march 10

डेटशीट जारी: सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा 10 मार्च से होगी शुरू, दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम

Tue, 01 Mar 2022 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 01:53 AM IST
सार

प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से शुरु होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं सुबह की पाली के स्कूलों में सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे और शाम की पाली के स्कूलों में शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होंगी। 

विज्ञापन
pre board examination of class 10th 12th in government schools of delhi start from march 10
परीक्षा देते छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की दूसरे सत्र की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है। इस परीक्षा के लिए स्कूलों में प्री-बोर्ड की तैयारी शुरु हो गई है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में तो प्री-बोर्ड की परीक्षा तिथियां तय कर दी गई है। सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली केसरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व एनडीएमसी स्कूलों में 10 मार्च से कॉमन प्री बोर्ड परीक्षा शुरु होंगी। इसको लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि कोरोना महामारी केकारण बोर्ड इस बार परीक्षाएं दो बार नवंबर-दिसंबर व अप्रैल में आयोजित कराने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से शुरु होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं सुबह की पाली के स्कूलों में सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे और शाम की पाली के स्कूलों में शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होंगी। 10 मार्च को दसवीं की अंग्रेजी की और बारहवीं की फिजिक्स और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा होगी। 25 मार्च को दसवीं की अंतिम परीक्षा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी व बारहवीं की सोश्यिलॉजी और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स की होगी। 
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि यह परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें व्यक्तिपरक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें केस आधारित, स्थिति आधारित व दीर्घ व लघु प्रश्न होंगे। प्री बोर्ड परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर ही होगी। वहीं स्कूलों को थ्यौरी, प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन केअंक भरने अपलोड करने के लिए ङ्क्षलंक उपलब्ध कराया जाएगा। यह लिंक 14 मार्च से 28 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed