{"_id":"61eabe27018b743f862d6a7b","slug":"postmortem-report-revealed-woman-and-four-children-died-of-suffocation-in-seemapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और चार बच्चों की मौत: खुलासे के करीब दिल्ली पुलिस, शुरूआती पोस्टमार्टम में सामने आया यह सच, अंगीठी जलाकर सोया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और चार बच्चों की मौत: खुलासे के करीब दिल्ली पुलिस, शुरूआती पोस्टमार्टम में सामने आया यह सच, अंगीठी जलाकर सोया था परिवार
Fri, 21 Jan 2022 07:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:37 PM IST
सार
बुधवार दोपहर में राधा नाम की महिला और उसके चार बच्चे कोमल, नितिन, रोशनी व आरव का शव कमरे से मिला था। शुरुआत में आशंका जाहिर की जा रही थी कि राधा के पति मोहित ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
इसी कमरे में मृत मिले से थे सभी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमापुरी इलाके में महिला और उसके चार बच्चों की मौत अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से हुई। बृहस्पतिवार को पांचों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि चारों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि पुलिस को अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। जिसमें पता चलेगा कि उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में राधा नाम की महिला और उसके चार बच्चे कोमल, नितिन, रोशनी व आरव का शव कमरे से मिला था। शुरुआत में आशंका जाहिर की जा रही थी कि राधा के पति मोहित ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी है। वह भी परिवार के साथ कमरे में सो रहा था लेकिन वह बच गया था। पुलिस ने दो दिन तक उसे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया है। जांच के दौरान कमरे से अंगीठी को जब्त किया गया था। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मोहित आनंद विहार में निजी ट्रांसपोर्टर की बस में हेल्पर का काम करता है। सोमवार को उसने जे ब्लॉक में नया घर किराया पर लिया था। मंगलवार रात सर्दी ज्यादा होने की वजह से परिवार के सदस्य कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो गया था। दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे से धुंआ बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह रात में शराब पीकर सो गया था। बुधवार दोपहर जब उसकी नींद खुली तो उसकी पत्नी व बच्चे कमरे में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन