फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold weather has intensified since Dussehra a Western Disturbance is expected to bring cloud cover on October

दिल्ली: दशहरा से बढ़ी ठंड, 24-25 अक्तूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से होगी बादलों की आवाजाही, बारिश की आशंका

Wed, 21 Oct 2026 04:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 04:24 AM IST
सार

अक्तूबर के द्वितीय पाक्षिक में गुलाबी सर्दी राजधानीवासियों को सुबह-शाम की ठंड का अहसास कराने लगी है। पिछले एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

विज्ञापन
Cold weather has intensified since Dussehra a Western Disturbance is expected to bring cloud cover on October
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर के द्वितीय पाक्षिक में गुलाबी सर्दी राजधानीवासियों को सुबह-शाम की ठंड का अहसास कराने लगी है। पिछले एक सप्ताह से दिन में अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, दशहरे के दिन न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नवंबर की शुरूआत में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

 
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्तूबर में दो बार आए वेस्टर्न डिस्टरर्बेंस के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। सितंबर के अंत में जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बादलों की आवाजाही होने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। दो से छह नवंबर के बीच अधिकतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed