Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Post Graduate Diploma in Interaction Design & UX from IIIT Delhi

Delhi News: आईआईआईटी दिल्ली से इंटरैक्शन डिजाइन व यूएक्स में स्नातकोत्तर डिप्लोमा

Wed, 22 Oct 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Post Graduate Diploma in Interaction Design & UX from IIIT Delhi
-कार्यक्रम के तहत डिजिटल चुनौतियों को हल करने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली ने इंटरैक्शन डिजाइन एवं यूएक्स में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम डिजाइन सिद्धांतों, उपयोगकर्ता अनुभव की कार्यप्रणालियों, उभरती हुई तकनीकों और अन्य संबंधित पहलुओं के एकीकृत अध्ययन पर केंद्रित है।

इस संबंध में आईआईआईटी दिल्ली और टाइम्सप्रो के बीच समझौता ज्ञापन हुआ है। इस परियोजना का नेतृत्व आईआईआईटी दिल्ली की डॉ. प्रग्मा कर और डॉ. ऋचा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम टाइम्सप्रो के सहयोग से ऑनलाइन डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोड में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें इच्छुक प्रतिभागियों को आईआईआईटी दिल्ली परिसर में तीन दिवसीय आवासीय सत्र का वैकल्पिक अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


आईआईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंजन बोस ने कहा कि इंटरैक्शन डिजाइन एवं यूएक्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम शिक्षार्थियों को सहज और उपयोगकर्ता-केंद्रित अनुभवों के डिजाइन के लिए व्यावहारिक कौशल प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को उपयोगकर्ता अनुसंधान, इंटरैक्शन डिजाइन तकनीकों और मूल्यांकन विधियों के माध्यम से जटिल डिजाइन चुनौतियों को हल करने के लिए प्रशिक्षित करेगा। जिससे वह उद्योग के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे और नवाचार को दिशा देने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के निदेशक डॉ. प्रग्मा कर और डॉ. ऋचा गुप्ता के मुताबिक इंटरैक्शन डिजाइन और यूएक्स, ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (एचसीआई) के प्रमुख घटक हैं, जो आधुनिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र को आकार देते हैं। यह कार्यक्रम डिजाइन के मूल सिद्धांतों, मानव-केंद्रित पहलुओं और इंटरैक्शन के विभिन्न रूपों को एआर/वीआर, टैन्जिबल इंटरफेसेस, वियरेबल टेक्नोलॉजी और डिजाइन में जनरेटिव एआई की भूमिका जैसे अत्याधुनिक विषयों के साथ एकीकृत करेगा। यह स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला एक-वर्षीय कार्यक्रम है, जो शिक्षार्थियों को केवल उभरती हुई तकनीकों से ही नहीं जोड़ेगा बल्कि इस क्षेत्र से संबंधित सैद्धांतिक ढांचों और मूलभूत प्रक्रियाओं की गहन समझ भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed