फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Political mercury rose on water logging, BJP protested

Delhi News: आप मुख्यालय पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Political mercury rose on water logging, BJP protested
जलजमाव पर चढ़ा सियासी पारा : नेताओं ने दी गिरफ्तारी, आईपी स्टेट थाने ले जाकर पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग, जल बोर्ड व एमसीडी को जिम्मेदार ठहराया
कहा-नालों की सफाई व गाद निकालने के नाम पर भ्रष्टाचार किया


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जलजमाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने इसे लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड व एमसीडी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह भी कहा कि नालियों, सड़कों के सीवर से दिल्ली के सभी नालों की सफाई व गाद निकालने के नाम पर सभी विभागों ने मिलकर भ्रष्टाचार किया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी, हालांकि उन्हें आईपी स्टेट थाने ले जाकर पुलिस ने छोड़ दिया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। शराब घोटाले, शीश महल घोटाले, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी घोटाले के बाद अब लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड व एमसीडी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। यही वजह है कि दिल्ली तालाब बन गई है। अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संभल नहीं रही है। बेहतर होगा कि सरकार और निगम एक साथ भाजपा को सौंप दें, फिर दिल्ली का विकास देखें।
विज्ञापन

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की दुर्दशा का कारण मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार की मनमानी है। वे न विधायकों की बैठक बुलाते, न नालों की सफाई का निरीक्षण करते थे। इसी का नतीजा है कि दिल्ली वाले परेशान हैं। सड़कों से बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने में सरकार फेल हो गई है। नालों की सफाई के नाम पर 3000 करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस तरह सड़कें धंस रही हैं, जलमग्न हो रही हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने पसंदीदा ठेकेदारों को सफाई ठेका दिलवाकर सरकार ने भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed