फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   political

दिल्ली चुनाव : मुख्यमंत्री से भाजपा दस दिनों तक दस सवाल पूछेगी

Fri, 10 Jan 2020 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
political
नई दिल्ली। चुनावी रणनीति के तहत भाजपा अगले नौ दिनों तक आम आदमी पार्टी से हर रोज एक सवाल पूछेगी और उसका जवाब देने की चुनौती देगी। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूछा कि एमसीडी के 20 हजार करोड़ रुपये दिल्ली सरकार क्यों दबाए बैठी है। इस वजह से कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद रमेश बिधूड़ी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आप के दावों की पोल खोलने वाले वीडियो और ट्वीट दिखाया। इसमें टूटी सड़कें, जलजमाव के कारण सड़कों पर कीचड़, खुली नालियों को पार करते बच्चों को दिखाया गया। तिवारी ने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि केजरीवाल के पास बताने के लिए अपनी सरकार का कोई काम नहीं है। काम करने वाली सरकार नहीं ये कारनामों वाली ‘झाड़ू सरकार’ है। सच्चाई को छिपाने के लिए केजरीवाल इधर-उधर की बात कर रहे हैं। पानी, बस, प्रदूषण, कॉलेज, फ्लाईओवर और सड़कों की बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली एमसीडी को दिया जाने वाला लगभग 20 करोड़ का फंड नहीं दिया गया। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा, मुफ्त वाई-फाई समेत 70 वादों को पूरा नहीं कर दिल्ली की जनता को गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब
एमसीडी को दिल्ली सरकार से पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा फंड मिला है। हमारी सरकार आने से पहले 2013 में कांग्रेस सरकार थी और 2014 में राष्ट्रपति शासन था। उस दौरान नगर निगम को जितना फंड दिया गया उससे कहीं ज्यादा हमारी सरकार ने फंड दिया है। बावजूद इसके, भाजपा कंगाल हो गई है। आलम यह है कि एमसीडी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाती।
-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed