{"_id":"615f290a8ebc3eb34b14056b","slug":"policemen-save-youth-trying-to-commit-suicide-ashram-news-noi609188886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचाया
विज्ञापन
जामिया नगर में युवक को खुदकुशी करने से बचाने वाले पुलिसकर्मी
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जामिया नगर थाने में तैनात एसआई रामदास और हवलदार महेंद्र सिंह ने समय से घटनास्थल पर पहुंचकर खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक को बचा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। युवक अपना ई-रिक्शा बिकने और आर्थिक तंगी से दुखी होकर डिप्रेशन में चला गया था। अधिकारियाें ने दोनो पुलिसकर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि बुधवार रात जामिया नगर के ओखला विहार से सूचना मिली कि एक युवक ने अपने गले में फंदा डालकर पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही सिर्फ 4 मिनट में पीसीआर वैन काइट-12 के दो पुलिसकर्मी एसआई रामदास और हवलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे गए। दोनों गेट तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। अंदर करीब 22 वर्ष का युवक स्टूल पर खड़ा था और दुपट्टा उसके गले में बंधा हुआ था। दुपट्टे का दूसरा किनारा किनारा पंखे से बंधा हुआ था। एक पुलिसकर्मी ने युवक के पैर पकड़े और दूसरे ने गले से फंदा निकालकर उसकी जान बचा ली।
पुलिसकर्मियों को युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसकी मां अपना ई-रिक्शा बेचना चाहती हैं। इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था इसी वजह से उसने सुसाइड का कदम उठाया।