फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police will make sex workers self-sufficient

सेक्स वर्करों को आत्मनिर्भर बनाएगी पुलिस

Sun, 18 Oct 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police will make sex workers self-sufficient
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जीबी रोड में रहने वाली सेक्स वर्करों की जिंदगी में रंग भरने का बीड़ा उठाया है। शनिवार को कमला बाजार के अजमेरी गेट स्थित एक स्कूल में सेक्स वर्करों के लिए हुनर ज्योति नाम से कैंप लगाया गया। यहां सेक्स वर्करों को दीया बनाना सिखाया गया। इसका आयोजन दिल्ली पुलिस और दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में जीबी रोड की सौ से अधिक सेक्स वर्करों ने हिस्सा लिया। कैंप तीन दिनों तक लगाया जाएगा, कैंप में शामिल महिलाओं ने देह व्यापार के दलदल से बाहर निकलने की इच्छा जाहिर की। दिवाली के लिए बनाए जा रहे दिए मार्केट में बेचे जाएगे आमदनी को सभी महिलाओं में बांट दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस खुद इनके हाथों से बनाए जा रहे दीयों को खरीदेगी ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके। डीसीपी मध्य जिला संजय भाटिया ने बताया किसी भी हाल में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार कराने वाले वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed