फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police trapped in Gurpreet maneuver and got psychoanalysis test done

Swiss Woman Murder: गुरप्रीत के पैंतरेबाजी में फंसी दिल्ली पुलिस, लगातार बदल रहा बयान; इस टेस्ट से खुलेगा राज

Tue, 24 Oct 2023 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Police trapped in Gurpreet maneuver and got psychoanalysis test done
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गुरप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तिलक नगर में स्विस महिला की हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत की पैंतरेबाजी में फंस गई है। आरोपी लगातार बयान बदल रहा है और अपने किसी भी एक बात पर टिक नहीं रहा है। पुलिस अधिकारी का मानना है कि आरोपी या तो मानसिक रूप से कमजोर है या फिर वह काफी शातिर है। ऐसे में उसकी मनोस्थिति को परखने के लिए सोमवार को मनोविश्लेषण परीक्षण करवाया गया है। इसकी रिपोर्टर एक-दो दिन में आएगी।

विज्ञापन


आरोपी लगातार पुलिस के सामने बदल रहा बयान
पुलिस के अधिकारिक सूत्र का कहना है कि आरोपी शुरुआत से ही लगातार बयान बदल रहा है। साथ ही कुछ तथ्यों को छुपाने का प्रयास भी करता हुआ नजर आ रहा है। इस वजह से पुलिस को किसी एक नतीजे पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके लिए पुलिस उसके हर बयान की तकनीकी जांच कर सत्यापित कर रही है। पुलिस जांच के दौरान इससे कुछ तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है, जिसका वह सही सही जवाब नहीं दे रहा है। अपने कही बात से ही वह कुछ देर बाद मुकर जाता है।
विज्ञापन


डेटिंग एप से हुई थी दोस्ती
जांच से जुड़े अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत ने बताया था कि वह लीना बर्जर से प्यार करता था। उसकी डेटिंग एप से दोस्ती हुई थी, लेकिन अगले ही पल उसने बताया कि साल 2021 में जब वह स्विट्जरलैंड गया था तो वहां उसकी लीना से दोस्ती हुई थी। गुरप्रीत ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने लीना को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। फिर उसने बताया कि लीना ने बातचीत के दौरान स्विट्जरलैंड में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
उसने यह भी कहा कि जब उसे पता चला कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है, तो उसने लीना को मारने की साजिश रची। उसने बताया कि उसने उसे भारत बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान गुरप्रीत ने बताया कि बर्जर की हत्या में दो और लोग शामिल थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उस बयान से मुकर गया। उसने बताया कि उसके खुद ही हत्या की है। कभी वह घर में हत्या कर शव को कार में डालने की बात कह रहा है तो कभी विष्णु गार्डन इलाके में कार में हत्या करने की बात कह रहा है। जब पुलिस ने पूछा कि 11 अक्तूबर को दिल्ली आने के बाद वह उसे कहां कहां घुमाया। उसने बताया कि वह उसे तिलक नगर में घुमाया। यह बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।


बैंक खातों में लेनदेन होने के भी सबूत मिले
लिस को लगता है कि कुछ बिंदु हैं, जिसके बारे में आरोपी खुलासा नहीं कर रहा है। गुरप्रीत चार दिन की पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके घर से मिले 2.10 करोड़ रुपये के बारे में भी वह यह नहीं बता रहा है कि पैसे कहां से आए। उसके बैंक खातों में बड़ी रकम का लेनदेन होने के भी सबूत मिले हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और आयकर विभाग को सूचित किया गया है। आरोपी के मोेबाइल जांच के जरिए कुछ सबूत मिले हैं, जिससे उसके मानव तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है। ऐसे में लीना इस सिंडिकेट से जुड़ी तो नहीं थी, यह भी सवाल पुलिस के सामने आकर खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed