{"_id":"699b82604f3261ba1804e7a4","slug":"police-took-away-the-body-of-a-youth-from-the-funeral-pyre-in-delhi-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पंडित को हुआ शक तो फोन कर दी जानकारी, चिता से युवक का शव उठा ले गई पुलिस, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पंडित को हुआ शक तो फोन कर दी जानकारी, चिता से युवक का शव उठा ले गई पुलिस, जानें क्या है मामला
Mon, 23 Feb 2026 03:56 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:56 AM IST
सार
राजधानी में दिल्ली में हर्ष विहार स्थित मंडोली श्मशान घाट से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक का शव चिता से उठाकर कब्जे में लिया। बाद में शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में दिल्ली में हर्ष विहार स्थित मंडोली श्मशान घाट से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक का शव चिता से उठाकर कब्जे में लिया। बाद में शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। दरअसल क्रिया करवा रहे पंडित ने जब मृतक के चेहरे से कपड़ा हटाया तो उसके गले पर गहरे काले निशान देखकर उन्हें शक हुआ। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि भारत उर्फ कालू (28) नामक युवक ने अपनी कोंडली, गाजीपुर स्थित ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम से बचने के लिए सीधे शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कालू परिजनों के साथ हर्ष विहार सेकेंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। 20 फरवरी को कोंडली स्थित इसकी ससुराल में साली की शादी थी। वहां किसी बात पर नाराज होकर कालू ने फंदा लगा लिया। परिजन शव हर्ष विहार ले आए।
विज्ञापन