फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police started investigation into death of woman in Dayalpur Delhi

हत्या की जल्द सुलझेगी गुत्थी: बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान, सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज; करीबी पर शक

Wed, 27 Sep 2023 07:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 07:14 PM IST
सार

दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक महिला की हत्या की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मौत का स्पष्ट कारण उसके सिर के बायीं ओर लगी चोट है। मृतका अकेली रहती थी।

विज्ञापन
Police started investigation into death of woman in Dayalpur Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बुधवार एक बुजुर्ग महिला की नुकीली वस्तु से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शिवकला (65) के रूप में हुई है। दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही रहने वाली उनकी बेटी जब घर पहुंची तो उसने मां को मृत पाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी लूटपाट के लिए उनकी हत्या की बात से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके शरीर पर मौजूद सभी जेवरात ज्यों के त्यों मिले हैं। घर में फ्रेंड्ली एंट्री हुई है। इसके अलावा महिला से संघर्ष के सबूत मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला की बेटियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शिवकला गली नंबर-7, नेहरू विहार, दयालपुर स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं। करीब 12 साल पहले इनके पति की मौत हो चुकी है। घर में तीन बेटियां हैं। एक बेटी पंजाब के जालंधर में रहती है जबकि उनकी दो बेटियां घर के पास ही नेहरू विहार में रहती है।

बुजुर्ग शिवकला का 25 गज का मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर वह परचून की दुकान चलाती थीं, दुकान ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से जुड़ी है। सुबह करीब 8.30 बजे तक शिवकला को उनके पड़ोसियों ने ठीक-ठाक देखा था। इस बीच दोपहर करीब 12.10 बजे शिवकला की छोटी बेटी चिंतामणि घर पहुंची।

उसने मां को जमीन पर अचेत पड़ा देखा। उनके सिर से खून बह रहा था। फौरान उसने शोर मचा दिया। दोपहर 12.15 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि शिवकला के सिर पर बायी ओर एक सुराग था। किसी नुकीली वस्तु से उनके सिर पर वार किया गया था।

ऐसा लगता है कि इसी वजह से उनकी मौत हुई। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएंगी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। उनके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed