{"_id":"613c4fce4b9ffc3745026fa0","slug":"police-receives-threat-call-to-blow-up-igi-airport-like-9-11-attack-high-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयर इंडिया के विमान को 9\/11 की तर्ज पर उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर आईजीआई एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयर इंडिया के विमान को 9/11 की तर्ज पर उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर आईजीआई एयरपोर्ट
Sat, 11 Sep 2021 12:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:12 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस को धमकी भरा कॉल करने वाले ने अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद से एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात एक धमकी भरे फोन कॉल ने सबकी नींद उड़ा दी। बाहरी दिल्ली के रणहोला पुलिस स्टेशन में एक फोन आया जिसमें सुरक्षा अधिकारियों को लंदन ले जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद से एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान के बारे में बम की धमकी का कॉल आया था। उन्होंने बताया कि रात 10.30 बजे बाहरी दिल्ली के रणहोला थाने के लैंडलाइन नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को उड़ा दिया जाएगा।