फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police received three complaints in JNU controversy case

Documentry Controversy : जेएनयू विवाद मामले में पुलिस को मिलीं तीन शिकायतें, SFI ने फिर भरी हुंकार

Thu, 26 Jan 2023 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 01:31 AM IST
सार

हालांकि, इस मामले में पुलिस को मंगलवार रात व बुधवार को किसी तरह की पीसीआर कॉल नहीं मिली। वहीं, जेएनयू कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कैंपस में पथराव की बात से इंकार किया है। दूसरी तरफ वाम छात्र संगठन ने फिल्म दिखाने को लेकर फिर हुंकार भरी है।  

विज्ञापन
Police received three complaints in JNU controversy case
JNU file - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जेएनयू कैंपस में मंगलवार रात प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री इंडिया : द मोदी क्वेश्चन देखने के दौरान विवाद मामले में वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को बुधवार को तीन शिकायतें मिली हैं। दो शिकायतें एबीवीपी और एक शिकायत आईसा की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में पुलिस को मंगलवार रात व बुधवार को किसी तरह की पीसीआर कॉल नहीं मिली। वहीं, जेएनयू कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कैंपस में पथराव की बात से इंकार किया है। दूसरी तरफ वाम छात्र संगठन ने फिल्म दिखाने को लेकर फिर हुंकार भरी है।  
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एबीवीपी की ओर से दो शिकायतें दी गई हैं। एक शिकायत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आईसी घोष ने दी है। आईसी घोष ने चार लाइन की शिकायत दी है। एक वामपंथी छात्र की एमएलसी बनी है। एमएलसी में छात्र को अंदरूनी चोटें नहीं लगने बात है। कैंपस में पत्थरबाजी होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर पत्थरबाजी होती तो किसी को चोट लगती, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद जब छात्र जेएनयू के गेट पर आए थे तो वहां तैनात पीसीआर को अनौपचारिक रूप से जानकारी दी गई थी। जेएनयू प्रशासन ने भी पुलिस को किसी तरह की सूचना नहीं दी है। इसके बावजूद जेएनयू की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

एसएफआई का एलान
जेएनयू छात्रों ने बुधवार को कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी पर बीबीसी द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री फिर से दिखाएंगे, जिसे भारत सरकार ने दुष्प्रचार बताकर खारिज कर दिया है।  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के महासचिव ने कहा कि उनकी सभी राज्यों के लोगों में जाकर  डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना है।


जेएनयू में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा आज
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में बृहस्पतिवार यानी 26 जनवरी वसंत पंचमी की पूजा आयोजित की जाएगी। जेएनयू के पर्यावरण विज्ञान संस्थान की ओर से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में हर वर्ष छात्र वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा करके परीक्षा से पहले आर्शीवाद लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed