फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police gave shoulder to the dead woman's body

दिल्लीः कोरोना संक्रमण के डर से पड़ोसियों ने कंधा देने से किया इनकार, खाकी ने निभाया फर्ज

Tue, 19 May 2020 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
police gave shoulder to the dead woman's body
जैतपुर थाने की पुलिस ने बुजुर्ग महिला की अर्थी को दिया कंधा - फोटो : amar ujala

जैतपुर इलाके में रहने वाले बुजुर्ग जसपाल सिंह बीमार पत्नी की मौत के बाद उसके शव के पास बैठे थे। पास के कमरे में ही मानसिक रूप से बीमार बेटा भी अपनी मां के शव को टकटकी लगाए देख रहा था। कोरोना संकट के दौर में कॉलोनी के लोगों ने अर्थी को कंधा देने से इनकार कर दिया। पत्नी की मौत से टूट चुके वृद्ध ने अंत में पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मियों ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान पहुंचाया, तब अंतिम संस्कार हो सका।

विज्ञापन


साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि जैतपुर की धर्मशाला रोड स्थित लखपत कॉलोनी में जसपाल सिंह (66), पत्नी सुधा (62) और 26 वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं। लंबी बीमारी के बाद रविवार रात पत्नी सुधा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


जसपाल ने आसपास के लोगों से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मदद मांगी। लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से कोई भी अर्थी को कंधा देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

परेशान जसपाल ने जैतपुर एसएचओ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएचओ आनंद स्वरूप ने कांस्टेबल राहुल, रविकांत, प्रवीण, सुनील और धर्मेंद्र को मदद के लिए भेजा। इन पुलिसवालों ने सोमवार सुबह जसपाल के घर पहुंचकर अर्थी तैयार की। इसके बाद शव को श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed