फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police busted a gang extorting money from cab drivers

टैक्सी चालकों से वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
police busted a gang extorting money from cab drivers
नई दिल्ली। लोन की किस्त न चुकाने की बात कर टैक्सी चालकों को अगवा कर उनसे जबरन वसूली करने वाले गैंग के एक बदमाश को उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजेंद्र उर्फ लाला (37) के रूप में हुई है। बिजेंद्र पहले निजी बैंक के लिए रिकवरी एजेंट का काम कर चुका है। इसलिए उसे लोन की किस्त वसूलने के नाम पर जबरन वसूली के सारे हथकंडे पता थे। पुलिस ने आरोपी से वसूली के 10 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस को इसके दो अन्य साथियों की तलाश है। बिजेंद्र लूटपाट के दो मामलों में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार को कश्मीरी गेट थाना पुलिस को जबरन वसूली की शिकायत मिली थी। पीड़ित टैक्सी चालक जुगल किशोर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता है। करीब डेढ़ साल पहले उसने एक पुरानी टैक्सी किसी रिंकू पांडेय से खरीदी थी। बृहस्पतिवार को वह एक सवारी लेकर आरएमएल अस्पताल जा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान कश्मीरी गेट के पास स्विफ्ट कार सवार तीन बदमाशों ने उसकी टैक्सी को जबरन रुकवा लिया। एक युवक उसके पास आया और पुराने टैक्सी मालिक का नाम बताकर कार के लोन की किस्तें न चुकाने की बात की। आरोपी जुगल को स्विफ्ट कार की ओर ले गया। सवारी को उतारकर आरोपी खुद कार में बैठ गया जबकि जुगल को जबरन उनकी कार में बिठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बातचीत के दौरान जुगल से कहा कि कार की कई किस्तें बाकी हैं। आरोपियों ने वहीं पर लोन की रकम को सैटल करने की बात की। जुगल ने रिंकू पांडेय से लोन के बारे में पूछताछ करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे बेसबॉल के बैट से पीटने की धमकी की। आरोपी जुगल को नोएडा की ओर ले गये। जबरन 15 हजार रुपये अपने पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर करवाने के बाद उसे कार के साथ छोड़ गये।

जुगल ने जब रिंकू से लोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि लोन तो पहले ही क्लीयर है। पुलिस ने सीसीटीवी और टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से शनिवार को गैंग के सरगना बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कार उसके साले की है। वह एक अन्य टैक्सी चालक दिनेश व अपने साथी विक्की के साथ मिलकर वसूली करता है। पुलिस दिनेश व विक्की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed