{"_id":"609acee38ebc3e1d477c628f","slug":"police-arrests-two-snatchers-involved-in-more-than-200-cases-ashram-news-noi5813770110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी की डबल सेंचुरी बनाने वाले दो बदमाश ज्वेलर संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारी की डबल सेंचुरी बनाने वाले दो बदमाश ज्वेलर संग गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक साल के अंदर झपटमारी की डबल सेंचुरी लगाने वाले दो बदमाशों के साथ माल के खरीदार ज्वेलर को को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी शहजाद उर्फ मुल्ला (26), विकास (23) और ज्वेलर दिलीप कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चार चेन, तीन मोबाइल फोन, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
शहजाद इससे पूर्व 18 मामलों में शामिल रहा है। वहीं विकास के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने फिलहाल झपटमारी के 24 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि सोमवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि तिलक नगर नाला रोड के पास कुछ बदमाश आने वाले हैं। पुलिस ने नाला रोड मॉल के पास ट्रैप लगा दिया। इस बीच बाइक सवार दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। इनकी तलाशी लेने पर सोने की दो चेन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। चेन और मोबाइल इन लोगों ने हरि नगर, विकासपुरी, ख्याला और कीर्ति नगर इलाके से झपटे थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी शहजाद ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक साल के दौरान 200 से अधिक झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। शहजाद ने बताया कि छीनी गई चेन को वह नांगलोई के लोकल ज्वेलर दिलीप को बेच देते हैं। पुलिस ने छापेमारी कर नांगलोई निवासी दिलीप कुमार को दबोच लिया। उसके पास से भी दो सोने की चेन बरामद हुई।