फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police arrests accused of online cheating from Bihar

दवा की ऑनलाइन ठगी में बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police arrests accused of online cheating from Bihar
नई दिल्ली। ओखला थाना पुलिस ने दवा के बदले ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया है। शख्स ने मेडिकल स्टोर संचालक को रुपये के बदले फेबीफ्लू व मेडरोल दवा देने का दावा किया था। आरोपी की पहचान बिहार निवासी मो. मुर्तजा (24) के रूप में हुई है। बिहार में आरोपी का अपना मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिला उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि गत 11 मई को पुलिस को घटना की सूचना मिली। हरकेश नगर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले पीड़ित अभिषेक ने शिकायत में बताया कि वह फेसबुक पर फेबीफ्लू व मेडरोल दवाई की उपलब्धता के बारे में देख रहा था। इस दौरान पीड़ित को आरोपी का नंबर मिला। संपर्क करने पर आरोपी ने 20 हजार रुपये एडवांस देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी को रुपये भेज दिए, लेकिन जब दवा नहीं मिली तो कई बार फोन किया। जवाब न मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने ओखला थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर सरिता विहार के एसीपी बृजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी के फेसबुक अकाउंट व खाते से जानकारी जुटा बिहार स्थित उसके गांव जीता छपरा से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका गांव में ही मेडिकल स्टोर है। लॉकडाउन के कारण कमाई कम होने पर परिवार को पालने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उसने रुपये कमाने का यह तरीका अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed