{"_id":"61f02436d0981009886fe78f","slug":"police-arrested-two-vehicle-thieves-used-to-come-from-mewat-everyday-to-steal-three-stolen-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, मेवात से हर रोज आते थे चुराने, चोरी की तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, मेवात से हर रोज आते थे चुराने, चोरी की तीन बाइक बरामद
Tue, 25 Jan 2022 09:54 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
बरामद मोटरसाइकिल उसने अमर कॉलोनी थाना इलाके से चुराई थी। इसी तरह हवलदार संजय अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 22 जनवरी को गांधी कैंप, श्रीनिवासपुरी में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मेवात के दो वाहन चोरों को दो अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। आरोपी हर रोज वाहन चुराने दिल्ली आते थे और मोटरसाइकिल चुराकर दिल्ली से मेवात ले जाते थे। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल व दो बटनदार चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि अमरकॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की देखरेख में हवलदार गिरीश कुमार व सिपाही कमलेश ओखला मंडी के पास 22 जनवरी को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 9.20 बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति उनकी ओर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने यू-टर्न लिया और मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी नूह, हरियाणा निवासी अख्तर (36) गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बरामद मोटरसाइकिल उसने अमर कॉलोनी थाना इलाके से चुराई थी। इसी तरह हवलदार संजय अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 22 जनवरी को गांधी कैंप, श्रीनिवासपुरी में गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस को देखकर एक व्यक्ति यू-टर्न लेकर भागने लगा। भागने के प्रयास में वह फिसल कर गिर गया। पुलिस टीम ने आरोपी नूह, मेवात निवासी रिहान (24) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
आरोपी के पास से बरामद मोटरसाइकिल अमर कॉलोनी इलाके से चुराई हुई थी। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पांचवीं तक पढ़ा अख्तर ट्रक हेल्पर का काम करता था। उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। रिहान हलवाई का काम करता था।