{"_id":"604a61878ebc3ec39d613851","slug":"police-arrest-man-who-allegedly-killed-lovers-husband-ashram-news-noi5707128155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध में आड़े आए महिला के पति की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम संबंध में आड़े आए महिला के पति की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रेम संबंध में आड़े आए महिला के पति की हत्या करने वाले आरोपी को द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को महिला का प्रेमी बता रहा है। तीन साल पुराने ताल्लुकात का हवाला देते हुए आरोपी का कहना है कि तीन मार्च की रात शराब पिलाकर उसने गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ हो रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान जेजे कालोनी द्वारका निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। 3 मार्च की सुबह पुलिस को एक पार्क में 40 वर्षीय व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी मिली। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। उसकी पहचान जेजे कॉलोनी द्वारका निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और स्थानीय स्तर पर जांच की। पता चला कि मृतक को अंतिम बार अर्जुन के साथ देखा गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
अर्जुन ने बताया कि वह पिछले तीन साल से मृतक के परिवार के संपर्क में था। इस दौरान मृतक की पत्नी से उसका संबंध हो गए। महिला भी उससे शादी करना चाहती थी। इस बात की जानकारी होने पर मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर उसने महिला के पति की हत्या करने की साजिश रची। शराब पिलाने के बहाने उसे पार्क में ले गया और नशा होने पर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।